फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर सूटकेस मर्डर केस का नया वीडियो आया सामने: पेटी घसीटकर ले जाते दिखे आरोपी, देखें सीसीटीवी फुटेज

ललित कुमार सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 11:01 PM IST

रायपुर के इंद्रप्रस्थ एरिया में सूटकेस मर्डर केस मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें दो व्यक्ति कॉलोनी के डी ब्लॉक के लिफ्ट से उतरकर पेटी घसीटकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। काफी हड़बड़ाहट में ये पेटी ले जाते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान एक युवक लिफ्ट में घुसते हुए दिख रहा है। शंका होने पर वह भी वापस मुड़कर पेटी की तरफ दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी बोल रहे हैं कि आराम से चलो। इस हत्या मामले में एक दंपती को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दंपती घटना को अंजाम देने के बाद प्लेन से दिल्ली भाग गए थे। दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ ने दोनों को हिरासत में लिया है। उन्हें रायपुर लाया गया है। गिरफ्तार दंपती की पहचान अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा के रुप में हुई है, जो पेशे से वकील हैं और मृतक का केस भी वहां देखते थे। मृतक किशोर पैकरा के जमीन के 50 लाख के सौदे में से आरोपी दंपती ने 30 लाख दिये और 20 लाख रुपये अपने पास रख लिये। ठगी का एहसास होने किशोर ने 20 में से 10 लाख रुपये देने की मांग की जो आरोपी दंतपी को नागवार गुजरा। इसके बाद दोनों ने हत्या की पूरी वारदात रच डाली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें