फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोंडागांव के माकड़ी में लो वोल्टेज और बिजली कटौती से जनता परेशान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की हस्तक्षेप की मांग

Digvijay Singh Updated Tue, 18 Mar 2025 06:54 PM IST

कोंडागांव के विकासखंड माकड़ी में पिछले कुछ दिनों से लगातार लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से आम जनता, छात्र-छात्राओं और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, किसान भी अपनी फसलों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि भारी मात्रा में धान और मक्का की फसल ली गई है, जो बिजली न मिलने से सूखने के कगार पर है। इस समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ी के पदाधिकारियों और क्षेत्र की जनता ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या का समाधान किया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। जनता का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती 2 से 5 घंटे तक हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें