CG Assembly Monsoon session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन की प्रगति पर जमकर तीखी बहस हुई। ध्यानाकर्षण सूचना में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर, धरमजीत सिंह और भावना बोहरा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला उठाया। अजय चंद्राकर ने कहा कि करीब 5 हजार घुसपैठिए छत्तीसगढ़ में मौजूद हैं। वो आधार, राशन, पासपोर्ट बनाकर सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। सरकारी सिस्टम में इनके मदद करने वाले मौजूद हैं। इस संबंध में उन्होंने सरकार से डिटेंशन सेंटर बनाने की मांग की।