फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में रायपुर में जमकर प्रदर्शन, नारेबाजी कर जताया विरोध, देखें वीडियो

बांग्लादेश में कथित ईशनिंदा के झूठे आरोप के बाद एक हिंदू युवक की हत्या की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। सोमवार को राजधानी के ह्दय स्थल जयस्तंभ चौक में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 18 दिसंबर को बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास नामक युवक की कट्टर भीड़ ने हत्या कर दी, जो न केवल निंदनीय है बल्कि मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने क्षेत्रीय शांति के साथ-साथ बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि भारत सरकार बांग्लादेश सरकार से इस घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच करवायें। दोषियों को सजा दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने पर वो भविष्य में उग्र प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें