छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डीजल चोर गिरोह का फिल्मी अंदाज में फरार हो जाने का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि डीजल चोर गिरोह की गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी की पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर वो फरार हो गए। इस दौरान कोई अप्रिय घटना भी घटित हो सकती थी। फिल्मों में आपने देखा होगा कि चोरी की वारदातो में शामिल चोर या फिर तस्करों की सूचना मिलने पर पुलिस आरोपियों को किस तरह अलर्ट होकर चारो तरफ नाकेबंदी करके उन्हें पकड़ने का प्रयास करती है लेकिन चोर पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर फरार हो जाते हैं।