रायगढ़ में जर्जर सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शुरू किया चक्काजाम। छाल से एड़ू पुल तक जर्जर सड़क निर्माण कराने के लिए चंद्रशेखरपुर के ग्रामीण सड़कों पर उतरे। धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम छाल तहसीलदार को 12 मार्च को ग्रामीणों ने सौंपा था ज्ञापन। ज्ञापन सौंपने के बाद भी कुछ निष्कर्ष नहीं निकलने की स्थिति में किया चक्का जाम। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही छाल तहसीलदार भोज कुमार डहरिया मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कार्य प्रारंभ होने के बाद जाम खोलने की बात कही।