फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: सावित्री राइस मिल में हादसा, वेल्डिंग के दौरान लगी अचानक आग, एक मजदूर गंभीर रूप से झुलसा, रायपुर रेफर

Sun, 12 Apr 2026 08:21 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में राइस मिल में काम करते समय अचानक आग लग जाने की घटना में दो मजदूर झुलस गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां से एक को रायपुर रेफर कर दिया गया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ सारंगढ़ मार्ग में छातामुड़ा सहदेवपाली के पास स्थित सवित्री राइस मिल में आज दोपहर डेढ़ बजे के आसपास वहां कार्यरत मजदूर साइकलोन को वेल्डिंग मशीन से कांट रहे थे। इसी दौरान चिंगारी से भूसे में अचानक लगी आग के दौरान ठेकेदार मोहम्मद शाहिद के अलावा एक मजदूर मोहम्मत तासिम 28 साल, को 90 प्रतिशत झुलस गया। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से मोहम्मद तासिम को राजधानी रायपुर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मोहम्मद तासीम मूलतः यूपी के बरेली का रहने वाला है, तीन महीना पहले ही गांव के 9 लोगों के साथ वह रायगढ़ आकर राइस मिल में काम करते आ रहा है। घायल के परिजनों ने बताया कि गंभीर रुप से झुलसे मोहम्मद तासिम के दो छोटे छोटे बच्चे हैं ऐसे में उसके बेहतर इलाज के साथ साथ मुआवजे की भी मांग की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें