फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में भीषण हादसा: सगाई से लौटते समय पिकअप खाई में पलटी, चार की मौत, 28 से अधिक ग्रामीण घायल

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Updated Wed, 25 Feb 2026 10:32 PM IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। सगाई कार्यक्रम से घर लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन खाई में पलट गया। इस दुखद हादसे में अब तक दो ग्रामीणों की मौत हो गई है। जबकि 28 से अधिक लोग घायल हैं।

परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान दो अन्य ग्रामीण  हिजबन राठिया, निरज सिंह राठिया ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।  वहीं गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र कुमार राठिया, सुरेन्द्र राठिया को रायपुर रेफर किया गया है, जबकि गडालाल, बालसिंह, दुजलाल सिंह, निपतराम, मिछनदर निषाद के अलावा अन्य को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बंगुरसूता गांव के निवासी ग्रामीण कंवर समाज के एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोसाईपोढ़ी गांव गए हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी ग्रामीण पिकअप वाहन में सवार होकर अपने घर बंगुरसूता लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे के आसपास, पिकअप कापू-धरमजयगढ़ मार्ग पर स्थित विजयघाट के पास पहुंची। तभी चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई पिकअप सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

यह दुर्घटना चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुई। इसी वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। ये सभी सगाई समारोह से लौट रहे थे। वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह से चोटिल हो गए। दुर्घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए कापू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में मारे गए दो ग्रामीणों की पहचान हो गई है। मृतक नाम काला राम राठिया (60 वर्ष) ग्राम बंगरसुता थाना छाल और मृतक छतर सिंह राठिया (60 वर्ष), ग्राम ग्राम बंगरसुता थाना छाल है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें