महासमुंद की सरायपाली थाना पुलिस ने पिकअप में रखे तीन करोड़ 80 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए। नकली नोट चार बोरियों में भरे थे, जिन्हें साड़ियों के अंदर छिपाया गया था। पुलिस ने 18 वर्षीय युवक को भी गिरफतार किया है। बताया जा रहा है कि नकली नोट सारंगढ़ जिले के अमेठी गांव से रायपुर ले जाये जा रहे थे। सूचना पर पुलिस सरायपाली के अग्रसेन चौक के पास पिकअप माल वाहक को रोक लिया। वाहन में सारंगढ़ के सरायपाली निवासी अरुण सिदार पुत्र जयपाल सिदार सवार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।