फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा नगर बस्ती में प्रदर्शन समाप्त: वार्ड पार्षद की चेतावनी, मांगें नहीं हुई पूरी तो होगा कलेक्ट्रेट का घेराव

कोरबा शहर के मध्य में स्थित इंदिरा नगर बस्ती के लगभग ढाई सौ परिवारों को रेलवे द्वारा मकान खाली करने का नोटिस जारी किए जाने के बाद रेल प्रबंधन के खिलाफ लोगों का जन आक्रोश भड़क उठा। अपनी मांगों को लेकर बस्ती के सैकड़ों लोगों ने शहर के मुख्य चौक पर धरना किया। जिसके कारण चौक के चारों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इलाके में हड़कंप मच गया। वार्ड पार्षद तामेश अग्रवाल ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जहां जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया है। अगर मांगे पूरे नहीं होती है तो आने वाले दिनों में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा नायब तहसीलदार दीपक पटेल ने बताया कि बस्ती वासियों ने ज्ञापन सौंपा है। जहां उनकी मांग है कि पहले विस्थापन और मुआवजा दिया जाए तब जाकर रेलवे कार्रवाई करें। इस संबंध में जिला प्रशासन के समक्ष बातें रखे जाएंगे और रेलवे को अवगत कराया जाएगा। फिलहाल, अभी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होगी। कार्रवाई करने से पहले जिला प्रशासन को सूचना रेलवे के द्वारा दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें