कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट की घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि कोरबा विधायक और मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल की पिटाई की गई है। इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की गई है जिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। राजेंद्र पटेल ने बताया कि वह दादर का रहने वाला है और उसके गांव में ही बिसाहू यादव रहता है जिसकी जमीन पर वह गौशाला चलाता है जमीन को लेकर विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है इस मामले का निपटारा करने न्यायालय में लगाया गया है इसका फैसला अब तक नहीं हुआ है। इसे लेकर कई बार वाद विवाद हो चुका है बिसाहू यादव के द्वारा उसे जाकर बताया गया कि उसकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है और गौशाला पर तोड़फोड़ किया जा रहा है जब वह मौके पर पहुंचा और इस दौरान प्रोफेसर सुरेश तिवारी सौरभ तिवारी सुधा तिवारी बेटी दामाद के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई सभी मिलकर उसके साथ मारपीट की घटना का अंजाम दिया गया और इसकी शिकायत उसने मानिकपुर चौकी से की है जहां किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई इसलिए उसे मजबूरन इसकी शिकायत एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर से की गई है। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।