फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसान के घर से 10 फीट लंबे किंग कोबरा का रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

अनुज कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 10:27 AM IST

वन मंडल कोरबा के कई क्षेत्रों में किंग कोबरा देखे जाने की घटना सामने आ चुकी है। पहले सबसे अधिक फसरखेत रेंज में देखा गया था। अब बालको - रेंज के पोड़ीखोवा गांव में भी 10फीट का किंग कोबरा एक किसान के घर के अंदर धान के बोरियों में कुंडली मार कर बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि धनाऊ सिह नामक किसान के घर पर कमरे में धान की बोरियां रखी हुई है। जहां वह कमरे के अंदर धान की बोरियों को निकालने के लिए गया हुआ था। इस दौरान किंग कोबरा कुंडली मारकर बैठा हुआ था। जहां अचानक से उस पर नजर पड़ी और किंग कोबरा फूंकार करने लगा। सांप को देखकर किसान के पसीने छूट गए और चिल्लाते हुए कैमरे के अंदर से बाहर निकाला। इस घटना के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। जहां लाइट जलाकर सांप को देखा तो सबके होश उड़ गए। सांप निकलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दिए। जहां वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तत्काल किंग कोबरा का रेस्क्यू किया गया। वन विभाग की मदद से रेस्क्यू कर स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने किंग कोबरा को पकड़ा और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें