कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को बवाल हो गया। कांग्रेस पार्षदों ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति व उनके बिना अनुमति के पीआईसी कमेटी में शामिल किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एक दिन पहले मंगलवार को राज्य सरकार ने भाजपा पार्षद मनहरण कौशिक को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को उन्होंने पद की शपथ लिया है। नगर पालिका में कुल 27 वार्ड है, जिसमें 19 में कांग्रेस व 6 में भाजपा व एक में निर्दलीय पार्षद है।