फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में डिप्टी सीएम बोले- कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर निर्माण कार्य पूरा करें

आज सोमवार को स्थानीय विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौर पर है। वे अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में लाखों रुपए के विकास कार्य का सौगात देंगे। वे ग्राम कोठार पहुंचे, जहां 82.95 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीसी सड़क सह नाली निर्माण व 13 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ग्राम कोठार में 41.65 लाख व 41.30 लाख रुपए की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण होगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में वर्षों पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही 13 लाख रुपए की लागत से 2 सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। इस मौके पर उन्होंने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। समयबद्ध, टिकाऊ और मजबूत सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आने वाले लंबे समय तक ग्रामीणों को इसका लाभ मिलता रहे। सरकार के मार्गदर्शन और सभी के सक्रिय प्रयासों से कवर्धा विधानसभा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अब गांव–गांव तक पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मूलभूत आवश्यकता पूरी हो रही हैं। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों विशेषकर बच्चों, महिलाओं और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। मजबूत सड़क सुविधा से कृषि कार्य में तेजी आएगी, विद्यार्थियों के लिए स्कूल, कॉलेज तक पहुंचना आसान होगा। आपात स्थितियों में भी आवागमन सुगम बनेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें