फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की अपील का असर: कबीरधाम में साइकिल से ऑफिस पहुंचे एसपी, अधिकारियों-कर्मचारियों से की ये खास अपील

Tue, 12 May 2026 02:23 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह ने साइकिल से कार्यालय पहुंचकर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से सप्ताह में एक दिन पैदल या साइकिल से ऑफिस आने की अपील की। इस पहल में पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
साइकिल से ऑफिस पहुंचे पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए कबीरधाम पुलिस ने एक प्रेरक पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अपने निवास से साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचकर इसका उदाहरण पेश किया। उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण संबंधी आह्वान से प्रेरित है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण अब केवल सरकारी नीति नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की छोटी आदतों में बदलाव से ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान संभव है। पुलिस अधीक्षक ने उन अधिकारियों-कर्मचारियों से अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने की अपील की।

जिनका निवास कार्यालय के आसपास है, वे पैदल या साइकिल से कार्यालय पहुंचें। उन्होंने सुझाव दिया कि हर अधिकारी-कर्मचारी सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल या पैदल कार्यालय आने का संकल्प लें। इससे ऊर्जा बचत के साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन


इस पहल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव भी शामिल हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। सभी ने साइकिल से कार्यालय पहुंचकर ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। इस सामूहिक प्रयास से पर्यावरण जागरूकता को बल मिला है।

एसपी धर्मेंद्र सिंह

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें