फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के बीच ट्रांसफॉर्मर में आग: 50 मीटर दूर आंगनबाड़ी, ग्रामीण बोले- कई बार की हटाने की मांग, सुनवाई नहीं

Thu, 07 May 2026 03:40 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत पोड़ी में आज गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आबादी क्षेत्र के बीच लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग भड़क उठी। घटना गांव के वार्ड नंबर-7 की है। आग लगते ही आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि समय रहते लोग सतर्क हो गए और बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस जगह ट्रांसफॉर्मर लगा है वहां आसपास कई मकान हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि ट्रांसफॉर्मर से करीब 50 मीटर की दूरी पर आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। आग की लपटें उठते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए।

दो दिन से खराब था ट्रांसफॉर्मर
ग्रामीणों ने बताया कि यह ट्रांसफॉर्मर पिछले दो दिनों से खराब पड़ा था। बुधवार देर रात बिजली विभाग की ओर से यहां अस्थायी रूप से कम क्षमता वाला कामचलाऊ ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। गुरुवार को इसकी जगह नया हाई वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही पुराना ट्रांसफॉर्मर आग की चपेट में आ गया।घटना के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जले हुए ट्रांसफॉर्मर को हटाने का काम शुरू किया गया। फिलहाल पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई बार शिकायत की, फिर भी नहीं हटा ट्रांसफॉर्मर
ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र के बीच लगे इस ट्रांसफॉर्मर को हटाने की मांग कई बार की जा चुकी है। लोगों ने बिजली विभाग को लिखित और मौखिक रूप से भी अवगत कराया था कि ट्रांसफॉर्मर की लोकेशन खतरनाक है, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यदि समय रहते ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाता, तो इस तरह की घटना नहीं होती। अब लोग ट्रांसफॉर्मर को आबादी क्षेत्र से हटाकर दूसरी जगह लगाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें