फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, छत्तीसगढ़ में जीत का जश्न, आतिशबाजी

Mon, 09 Mar 2026 08:15 AM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी और भारत ने 96 रन से मैच जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया तीन टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। इस जीत का जश्न कबीरधाम जिले में दिखा है। कवर्धा शहर के भारत माता चौक पर लाइव मैच देखने व्यवस्था की गई थी। जैसे ही भारतीय टीम ने जीत दर्ज कराई तो खेल प्रेमियों में उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इसके अलावा जिले के बोड़ला, पंडरिया, पांडातराई समेत अन्य कस्बों में भी लाइव मैच को देखा गया। यहां पर भी भारतीय टीम की जीत के बाद लोगो ने पटाखें फोड़कर जश्न मनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें