फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में मची सनसनी: NH 30 पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं, जांच में जुटी पुलिस

अनुज कुमार Updated Tue, 28 Oct 2025 12:01 PM IST

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक युवक का शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही एर्राबोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्त करने और मामले की तह तक जाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुलाकिसोली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही एर्राबोर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही, मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतक की तस्वीर सभी थानों और चौकियों में भेज दी है, ताकि उसकी पहचान की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें