आज पूरा देश रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मना रहा है और बहनें अपने भाइयों की कलाई को सजा रही है। जगदलपुर में तैनात जवान ड्यूटी के दौरान त्यौहार नहीं मना पाते इसीलिए जगदलपुर की डीएन इवेंट फाउंडर डॉ निहारिका मोदी एवं पूरी टीम ने सिटी कोतवाली पहुंचकर डीएसपी विशाल गर्ग, डीएसपी गीतिका साहू, थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह एवं जवानों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर उनकी कलाइयों को राखी से सजाया। जिससे सभी जवानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।