फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की पुण्यतिथि, समाधि स्थल में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समाधि स्थल पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ज्योतिपुर चौक में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में जोगी समर्थक और स्थानीय लोग एकत्रित हुए, जिन्होंने स्व. जोगी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हाल ही में उनकी मूर्ति चोरी और खंडित किए जाने की घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। समर्थकों ने प्रशासन को मूर्ति पुनर्स्थापना और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम दिया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा और रैली का आयोजनसर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए जोगी समर्थक पहले उनके निवास पर एकत्र हुए। इसके बाद रैली के रूप में वे ज्योतिपुर चौक पर प्रस्तावित मूर्ति स्थल पहुंचे, जहां स्व. अजीत जोगी की मूर्ति को स्थापित करने की योजना थी। इस स्थल पर भारी पुलिस बल पहले से मौजूद था। समर्थकों ने मूर्ति को उसी स्थान पर ससम्मान पुनर्स्थापित करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की और माल्यार्पण किया। रैली के बाद जोगी समर्थक कलेक्टर कार्यालय तक ज्ञापन सौंपने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में भारी पुलिस बल और प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। इसके विरोध में समर्थक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रशासन को सात दिनों के भीतर मूर्ति चोरी और खंडन के दोषियों को गिरफ्तार करने तथा एक महीने के भीतर मूर्ति को प्रस्तावित स्थल पर ससम्मान स्थापित करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं, तो जोगी समर्थक बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन करेंगे। गौरेला के ज्योतिपुर चौक पर स्व. अजीत जोगी की आदमकद मूर्ति 29 मई को होने वाले अनावरण से पहले 25 मई की रात रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। बाद में मूर्ति नगरपालिका परिसर में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। इस घटना ने क्षेत्र में भारी आक्रोश पैदा किया, जिसके बाद अमित जोगी सहित जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में कोटा की पूर्व विधायक डॉ. रेणु जोगी, मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों समर्थकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें