फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के दिव्यांग खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन

जनपद पंचायत पेंड्रा के सभा कक्ष में सरपंच संघ जनपद पंचायत पेंड्रा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर पूरे जिले ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। वर्ष 2025–26 में विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समारोह में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 25वीं राष्ट्रीय पैरा दिव्यांग स्विमिंग प्रतियोगिता, हैदराबाद (तेलंगाना) में जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। रोहित कुमार, ग्राम पनकोटा – दो स्वर्ण और एक रजत पदक, जन्तराम पनिका, ग्राम सोनबचरवार एक कांस्य पदक, कुमारी मोहनी मरावी, ग्राम देवरगांव – एक कांस्य पदक, वहीं 37वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता, लुधियाना (पंजाब) में सुंदर सिंह कुशराम, ग्राम आमगांव (बस्ती बगरा) ने एक स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पैरा स्पोर्ट्स सचिव दिनेश सिंह दाऊ ने बताया कि जिले के इन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद पूरे समर्पण से अभ्यास कर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है, जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। सम्मान समारोह में निशांत तिवारी उपाध्यक्ष, लालचंद सोनवानी अध्यक्ष, पारस वासुदेव, दुर्गा वाकरे, श्यामवती, जानकारी पावले, अमोल सिंह, तेजकुमार, चंद्रशेखर, अनिल धुर्वे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के जज़्बे और उपलब्धियों की जमकर सराहना की।।।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें