फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही के रहवासी क्षेत्र में पहुंचे भालू, वन विभाग ने जंगल की ओर खदेड़ा

Digvijay Singh Updated Wed, 09 Apr 2025 02:39 PM IST

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही वन मंडल के जंगलों से लगातार भालू रहवासी क्षेत्र में विचरण करते हुए पहुंच जाते हैं। इसी तरह से एक बार फिर से लगातार आज दूसरे दिन तीन भालूओ का झुंड रहवासी क्षेत्र में विचरण करते हुए दिखाई दिया। गांव में भालुओं के पहुचने से ग्रामीण दहशत में थे हालांकि वन विभाग और ग्रामीणों ने भालुओं को जंगल की ओर खदेड़ दिया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल लगातार आज दूसरे दिन भी मरवाही वन मंडल में भालू जंगल से निकल कर रिहायशी इलाके में पहुच गया कल जहां एक भालू मरवाही के दानीकुंडी गांव के पास पहुच गया था यो आज सुबह 3 भालुओं का समूह मरवाही वन मंडल के पिपरिया बरवासन गांव के रिहायशी इलाके में आ धमका जिसके बाद भालुओं के गांव के पास मोजुदगी से ग्रामीण काफी डरे सहमे रहे मामले की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा वन अमले को दी गई। जिसके बाद वन अमला और ग्रामीणों ने मिलकर भालुओं को जंगल की ओर खदेड़ दिया है। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सास ली। हालांकि जंगल मे वन्यजीवों को खाने पानी की समस्या होने के चलते ये वन जीव पानी और खाने पीने की तलाश में जंगल से रिहायशी इलाके पहुच रहे है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें