फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: घर के रैक में छिपा था 8 फीट लंबा अजगर, स्नैक स्नेचर की टीम ने रेस्क्यू किया, जंगल में सुरक्षित छोड़ा

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से एक दिलचस्प और रोमांचक खबर है सामने आई है। जिसमें मरवाही के एक घर के रैंक में 8 फीट लंबा अजगर छिपा हुआ था। घर वालों की जैसे ही नजर उस अजगर पर पड़ी। उनके होश उड़ गए और हो भी क्यों न क्योकि विशालकाय अजगर देखकर उनकी हालत खराब हो गई। तत्काल उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय रेस्क्यू टीम को दी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। मरवाही के बरौर गांव में रहने वाले रविन्द्र प्रताप सिंह के घर में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब परिवार के लोगों ने घर में अचानक एक विशालकाय आठ फीट लंबा अजगर घर के रैक में देखा, जो चुपचाप छिपा हुआ बैठा हुआ था। इस विशालकाय अजगर पर जब परिवार के सदस्यों की नजर में पड़ी तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद घर वालों ने तत्काल मामले की जानकारी स्थानीय रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना पर तत्काल मुकुंद पैकरा, शक्ति ताम्रकार, अनीष मसीह और राहुल गुप्ता की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल इस विशालकाय अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे पकड़ा और सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें