फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: अवैध धान तस्करी पर बड़ा एक्शन, 150 क्विंटल धान जब्त, MP ले जाए जा रहे पांच वाहनों को पकड़ा

राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पारदर्शी एवं सुगम तरीके से किया जा रहा है। इसी के साथ अवैध रूप से धान के भंडारण, परिवहन तथा अमानक स्तर के धान को उपार्जन केंद्रों में खपाए जाने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय विशेष जांच दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, जांच दल ने सारबहरा एवं हर्री क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए वाहनों को पकड़ा। जांच में सामने आया कि यह धान मध्य प्रदेश राज्य में खपाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। जब्त किए गए धान की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद जब्त धान को थाना पेंड्रारोड में थाना प्रभारी को सुपुर्द किया गया है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय विशेष जांच दल के नोडल अधिकारी शेष नारायण जायसवाल के नेतृत्व में की गई। उनके साथ जांच दल के सदस्य उमेश चौहान, संजय तिवारी, राहुल राजपूत एवं जनार्दन मंडल शामिल रहे। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि दो व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा था, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन द्वारा जिन वाहनों को जब्त किया गया है। उनमें माजदा ट्रक क्रमांक CG 04 NT 2387, पिकअप वाहन क्रमांक MP 65 AG 2354, पिकअप वाहन क्रमांक MP 18 TC 0498, पिकअप वाहन क्रमांक CG 31 A 7319 तथा ट्रैक्टर क्रमांक CG 31 C 3005 शामिल हैं। सभी वाहनों को धान सहित पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अवैध भंडारण या अंतरराज्यीय तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी दिनों में भी उपार्जन केंद्रों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें