फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जारी किया आदेश

Wed, 25 Mar 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

जीपीएम जिले में पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक और आरक्षक स्तर के 60 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार मरवाही थाना निरीक्षक शनिप रात्रे को साइबर सेल प्रभारी तो उप निरीक्षक अजय कुमार वारे को चौकी प्रभारी कोटमी से थाना गौरेला ,उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव को साइबर सेल प्रभारी से थाना प्रभारी मरवाही सहित थाना और चौकियों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को बदलते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई कर्मचारियों को एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है, वहीं कुछ को विशेष शाखाओं और नियंत्रण कक्ष में पदस्थ किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों को हटाकर नई जगह भेजा गया है, जिससे कार्य में पारदर्शिता और सक्रियता लाई जा सके।

तबादला सूची में मरवाही, पेंड्रा, गौरेला, कोटमी, सहित जिले के कई थाना क्षेत्रों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों को लाइन, साइबर सेल, कंट्रोल रूम और अन्य शाखाओं में भी पदस्थ किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित थाना प्रभारी तत्काल कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना सुनिश्चित करें तथा इसकी सूचना कार्यालय को भेजें। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किए गए हैं, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके। इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। नए स्थानों पर पदस्थापना के बाद कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। आम जनता को भी उम्मीद है कि इस फेरबदल से अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में सुधार होगा तथा पुलिसिंग और अधिक प्रभावी बनेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें