फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: गूगल मैप के भरोसे तालाब की मेड़ तक पहुंची कार, बाल-बाल बची चालक की जान; ऐसे हो गया धोखा

Tue, 27 Oct 2026 10:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही

तकनीक पर आंख मूंदकर भरोसा करना कभी-कभी मुसीबत का कारण बन सकता है। ऐसा ही एक मामला मरवाही के निमधा गांव में सामने आया, जहां गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए एक कार चालक तालाब की मेड़ तक पहुंच गया। गनीमत रही कि कार तालाब में गिरने से पहले ही मेड़ पर फंस गई और चालक सुरक्षित बच निकला। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर निवासी 52 वर्षीय नौसाद अली किसी काम से निमधा गांव आए हुए थे। यहां से उन्हें पेंड्रा जाना था। वे अकेले कार चला रहे थे, इसलिए रास्ता जानने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। मैप में बताए गए रास्ते के अनुसार वे कार आगे बढ़ाते रहे।

पढ़ें: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, नवा रायपुर में किसानों की हुंकार रैली, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? इसी दौरान उनकी कार एक संकरे रास्ते से होते हुए निमधा गांव के सकरा तालाब की मेड़ तक पहुंच गई। जब तक नौसाद अली को स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ, उनकी कार तालाब की मेड़ में फंस चुकी थी। इसके बाद वे किसी तरह कार से उतरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। यदि कार थोड़ी और आगे बढ़ जाती, तो वह मेड़ से फिसलकर तालाब में गिर सकती थी। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, गनीमत रही कि कार मेड़ में ही फंस गई और चालक की जान बच गई। इस घटना ने एक बार फिर गूगल मैप जैसे नेविगेशन ऐप पर पूरी तरह निर्भर रहने के जोखिम को उजागर किया है। अनजान रास्तों पर सफर करते समय मैप के निर्देशों के साथ सड़क की वास्तविक स्थिति पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें