फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही में बदला मौसम: तेज बारिश से गर्मी और उमस पर ब्रेक, मौसम विभाग अलर्ट जारी

Tue, 05 May 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

इलाके में दिनभर की गर्मी और उमस के बाद शाम को तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को राहत मिली, तापमान गिरा और किसानों के लिए भी फसलों को नमी मिलने से फायदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाके में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिनभर धूप-छांव और गर्मी के बाद शाम होते ही तेज गर्जना और हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन


सुबह से ही आसमान में बादलों और तेज धूप के बीच आंख-मिचौली चलती रही थी। उसम के कारण लोग दिनभर काफी परेशान रहे। हालांकि, शाम होते-होते मौसम ने तेजी से अपना रुख बदला। काले घने बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं। 

गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटने की भी खबर है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इससे जनजीवन कुछ समय के लिए बाधित हुआ।

विज्ञापन

किसानों के लिए लाभकारी बारिश
किसानों के लिए यह बारिश बहुत लाभकारी मानी जा रही है। इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और मिट्टी को आवश्यक पोषण मिलेगा। यह आने वाली फसलों, विशेषकर खरीफ फसलों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करेगा। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश उपज बढ़ाने में सहायक होगी। इससे किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी
हालांकि, मौसम में आए इस आकस्मिक बदलाव से जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित भी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंधी-तूफान की भी आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए तैयारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें