फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pendra: पेंड्रा में बछड़े का सिर मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, आसपास के लोगों से शुरू हुई पूछताछ

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Updated Thu, 26 Mar 2026 03:35 PM IST

सहकारी बैंक के पास आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक बछड़े का कटा हुआ सिर और एक कटा हुआ पैर मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पेंड्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पशु चिकित्सकों से भी संपर्क कर मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें