फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transformer Fire: गोडाउन में लगी भीषण आग, 15 से 20 पुराने ट्रांसफार्मर जलकर हुए खाक, दमकल विभाग ने पाया काबू

पुरानी भिलाई के सीएसईबी के ट्रांसफार्मर गोडाउन में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 15 से 20 पुराने ट्रांसफार्मर जलाकर खाक हो गए। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पहुंचकर आग पर काबू पाया लिया गया। एसईबी के ट्रांसफार्मर स्टोरेंज में बड़ी संख्या में पुराने ट्रांसफार्मर रखे हुए थे। इस दौरान आज शाम मौसम में अचानक बदलाव के साथ तेज आंधी और तेज बारिश शुरु हो गई। इसी के बीच हाई टेंशन तार टूटकर नीचे गिरे, जो ट्रांसफार्मर से निकले ऑयल के संपर्क में आने से आग लग गई। आग ने देखते देखते विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पहुंचीं। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना के समय सीएसईबी के ट्रांसफार्मर गोडाउन में तीन हजार से अधिक पुराने ट्रांसफार्मर रखे हुए थे। जिसमें 15 से 20 ट्रांसफार्मर जलाकर स्वाहा हो गए। अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि सीएसईबी के ट्रांसफार्मर गोडाउन में आग लगाने की सूचना मिलने पर तीन गाड़िया मौके के लिए रवाना हुईं और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बारिश होने की वजह से आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो एक बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें