फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: धमतरी में पैसों के लेन-देन में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, चाकूबाजी की वारदातों का बढ़ता ग्राफ

जिले में चाकूबाजी की घटनाएं अब आम हो गई हैं, जहां बदमाश और नशेड़ी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, धमतरी पुलिस इन घटनाओं पर मूक दर्शक बनी रहती है और वारदात होने का इंतजार करती है, जिसके बाद गिरफ्तारियों से वाहवाही लूटने में पीछे नहीं हटती। ऐसा ही एक मामला शहर से सामने आया है, जहां पैसों के लेन-देन के विवाद में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल भेजा गया है। यह घटना 2 जनवरी की रात सिहावा चौक के पास हिंदू अनाथालय के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, विकाश मानिकपुरी, मनीष सिन्हा और रोहन ठाकुर वहां बैठे हुए थे, तभी मोहल्ले का निवासी साहिल खत्री वहां पहुंचा। पूर्व में हुए पैसों के लेन-देन को लेकर मनीष सिन्हा ने साहिल खत्री से बात करनी चाही, जिस पर आरोपी आपा खो बैठा। उसने अपने पास रखे धारदार चाकू से मनीष सिन्हा के पेट और पीठ पर प्राणघातक वार किए, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और आंतें बाहर आ गईं। बीच-बचाव करने के प्रयास में विकाश मानिकपुरी भी घायल हो गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। धमतरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल खत्री (21 वर्ष, निवासी सिहावा चौक, सुंदरगंज वार्ड) को गिरफ्तार कर लिया है और उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें