चरित्र शंका को लेकर अक्सर बड़े-बड़े रिश्ते पल भर में बिखर जाते हैं।ऐसा ही एक मामला धमतरी जिले से सामने आया है। जहां मात्र तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधे पति ने पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए उसको मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर नगरी पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। और आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है की नगरी के वार्ड क्रमांक 15 कोटपारा निवासी धनेश्वर पटेल और मीनाक्षी पटेल की शादी तीन माह पहले हुई थी।वही आज पति ने सब्जी काटने वाले हसिया से पत्नी की गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।सूचना पर नगरी पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना की वजह चरित्र शंका को बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।