फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में मनाया गया तीज महोत्सव, विधायक ओंकार साहू समेत कई लोगहुए शामिल

Digvijay Singh Updated Fri, 22 Aug 2025 08:23 PM IST

जिला साहू संघ धमतरी के द्वारा इस वर्ष भी भव्य तीज महोत्सव आज शुक्रवार को पुरानी मंडी प्रांगण में मनाया गया।कार्यक्रम में धमतरी विधायक ओंकार साहु, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, साहू समाज के जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।बता दें कि साहू समाज द्वारा यह आयोजन हर वर्ष बड़े उत्साह उमंग और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया जाता है।वही समाज की माताएं बहनें बड़ी संख्या में अपनी पारंपरिक वेशभूषा हरे रंग की साड़ी में नजर आई।इस दौरान समाज की महिलाओं ने सामूहिक एवं एकल नृत्य, छत्तीसगढ़ी नाट्य की प्रस्तुति और सांस्कृतिक उद्बोधन जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।साहू समाज का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं।बल्कि सामाजिक विकृतियों को दूर कर समाज को एक नई दिशा देना भी है।यह तीज महोत्सव समाज की मातृशक्ति को केंद्र में रखकर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को मजबूती प्रदान करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें