धमतरी जिले में शिक्षकों की कमी को लेकर स्कूलों में तालाबंदी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। वहीं धमतरी शहर से लगे ग्राम शंकरदाह के शासकीय माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीण व पालकों ने स्कूल में ताला लगा दिया और स्कूल के बाहर पालक व विद्यार्थियों ने बैठ कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुँचे।जिनके आश्वासन के बाद प्रदर्शन को समाप्त किया गया। पालकों व विद्यार्थियों ने बताया कि विगत कुछ सालों से स्कूल में गणित, भौतिकी, संस्कृत और कॉमर्स का शिक्षक नही है।जिससे स्कूल में शिक्षण कार्य प्रभावित हो गया है।शाला प्रबंधन समिति और पालकों ने बताया कि शिक्षकों की कमी को लेकर कई बार शिक्षा विभाग और प्रशासन को आवेदन दिया जा चुका है।इसके बाद भी शिक्षकों कमी को दूर करने कोई पहल नही किया गया।जिसको लेकर पालक व विद्यार्थी आक्रोशित होकर स्कूल में तालाबंदी कर दिया और स्कूल में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग पर अड़े रहे।जबकि जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि स्कूल में सिर्फ एक ही शिक्षक की कमी है,जिसे जल्द दूर कर दिया जाएगा।