प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज 2 दिसंबर को धमतरी के राजीव भावन पहुंचे थे। जहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर आने वाले नगरीय निकाय ,पंचायत चुनाव और धान खरीदी को लेकर चर्चा की। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज की बैठक तीन मुख्य बिंदुओं को लेकर आयोजित की गई थी, जिसमें आने वाले नगरी निकाय पंचायत चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी को कुछ जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता हर एक वार्ड और बूथों में जाकर तैयारी करें।इसके साथ ही कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी को चुनाव के पहले कुछ टास्क भी दिया गया है जिसको पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान सुरक्षा अभियान को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके तहत 60 दिन का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। जिसकी जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी को दी गई है। धान खरीदी को लेकर 3 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा धान खरीदी को लेकर निर्णय लिया गया है, कि वर्तमान में धान खरीदी की जा रही है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा किए गए वादे के अनुसार 3100 रुपए समर्थन मूल्य व 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान नहीं खरीद रहे है।उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा अनावरी रिपोर्ट प्रदेश सरकार से मांगी गई है, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा अनावरी रिपोर्ट नहीं दिया जा रहा है। सरकार नहीं चाहती है कि किसानों का पूरा ध्यान खरीदा जाए। जिसको लेकर 3 दिसंबर को सभी कांग्रेस नेता कार्यकर्ता धान खरीदी केंद्र में जाएंगे और निरीक्षण कर किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं को जानेंगे। उन्होंने कहा कि राइस मिलरों की हड़ताल चल रही थी।जिसपर प्रदेश सरकार ने द्वारा राइस मिलरों के साथ बैठक लेकर कुछ समझौता किया गया है।