ईवीएम की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्ट्रॉन्ग रूम में एंट्री करते इन दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दोनों लैपटॉप और अन्य सामग्री लेकर स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे थे जिन्हें वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।