फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बारिश में बहा डायवर्जन, एनएच-163 पर छत्तीसगढ़-तेलंगाना का सड़क संपर्क टूटा; गुणवत्ता पर उठे सवाल

Wed, 29 Jul 2026 03:52 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर नेशनल हाईवे-163 पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तारलागुड़ा पोटाकेबिन के आगे निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया अस्थायी डायवर्जन तेज बहाव नहीं झेल सका और दो हिस्सों में बह गया। इसके साथ ही भोपालपटनम से तेलंगाना को जोड़ने वाला प्रमुख सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-163 पर कई पुल और पुलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण एजेंसी ने वाहनों की आवाजाही बनाए रखने के लिए अस्थायी डायवर्जन तैयार किए थे, लेकिन लगातार बारिश और तेज बहाव के कारण ये डायवर्जन बह गए। इसके चलते छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

पढ़ें: रायगढ़ के मां शिवा प्लांट के इंडक्शन फर्नेस में हादसा: पांच मजदूर झुलसे, दो की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम को देखते हुए मजबूत और सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी। हर वर्ष बारिश के दौरान डायवर्जन बहने से आम लोगों, व्यापारियों और मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। एनएच-163 छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क संपर्क टूटने से दोनों राज्यों के बीच आवागमन और परिवहन व्यवस्था पर सीधा असर पड़ा है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो अन्य निर्माणाधीन स्थलों पर बनाए गए अस्थायी डायवर्जन भी खतरे की जद में आ सकते हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग से मांग की है कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए मजबूत वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि हर साल होने वाली इस समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें