फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में आत्मानंद स्कूल में समस्या को लेकर ABVP ने किया प्रदर्शन, धूप में खड़े रहे बच्चे, एक बच्ची बेहोश

Digvijay Singh Updated Mon, 18 Aug 2025 05:24 PM IST

आज सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत देवकर में संचालित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में विभिन्न समस्या को लेकर प्रदर्शन किया है। आंदोलन के दौरान स्कूली बच्चे कड़ी धूप में गेट पर खड़े रहे, जिससे एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की। गर्मी व उमस के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ गई थी। वहीं, प्रदर्शन के दौरान ABVP नेताओं ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। इसमें स्कूल में पीने की पानी के लिए दो नग वाटर कूलर को मिले एक साल से ज्यादा हो चुके है। अभी तक इसे प्रारंभ नहीं किया गया है। इसे जल्द प्रारंभ किया जाए। स्कूल में बालवाड़ी की शुरूआत जून 2022 से हुई है। अभी तक इनके लिए कमरे निर्धारित नहीं है। बच्चों के कमरों में रंग-रोगन तक नहीं किया गया है। यहां के प्राचार्य स्कूल से गायब रहते हैं। जनप्रतिनिधियों व नगर के लोगों के साथ इनका व्यवहार ठीक नहीं है। स्कूल के एडमिशन प्रकिया में धांधली की गई है। स्कूल परिसर में पर्याप्त जगह होने के बाद भी पार्किंग की व्यवस्था सड़क पर की जाती है। पूर्व में स्कूल की समस्या को लेकर ज्ञापन भी दिया जा चुका है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ABVP ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें