फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार से तीन गायों की मौत, एक के घर में जा घुसी; चालक पकड़ा

अनुज कुमार Updated Fri, 10 Oct 2025 01:19 PM IST

भाटापारा शहर में सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार चालक ने रेस्ट हाउस से लेकर सिटी मॉल तक सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। अनियंत्रित कार ने रास्ते में तीन गायों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार इतनी तेज गति में थी कि चालक उसे काबू नहीं कर सका और सिटी मॉल के सामने एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान यशवंत पटेल, निवासी महुआपाली (जिला रायगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही, नींद, शराब सेवन या वाहन की तकनीकी खराबी (ब्रेक फेल) तो नहीं थी। फिलहाल कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच भाटापारा शहर थाना पुलिस द्वारा जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें