फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 मई से शुरू होगा सुशासन तिहार का तीसरा चरण, 50 स्थानों पर आयोजित होंगे समाधान शिविर

अनुज कुमार Updated Sat, 03 May 2025 08:43 PM IST

सुशासन तिहार 2025 का तीसरा चरण 5 मई से ज़िले में आरंभ होने जा रहा है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार इस चरण में ज़िले के पाँचों विकासखंडों में कुल 50 स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक विकासखंड में 10-10 शिविर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। समाधान शिविर के पहले दिन, 5 मई को, हर विकासखंड में एक-एक ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होगा। विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत मरदा में शिविर लगेगा, जिसमें अमलीडीह, चंगोरी, कोयदा, सिंघरी, सीरियाडीह, तिल्दा, बाजारभाठा, सुनसुनीया, लाटा और परसापाली के निवासी शामिल होंगे। विकासखंड भाटापारा के ग्राम पंचायत देवरी में आयोजित शिविर में दतरेंगा, दतरेंगी, देवरी, खोलवा, सेमरियाघाट, सूमा, सूरजपुरा, टेहका और कैथी के ग्रामीण भाग लेंगे। विकासखंड सिमगा के ग्राम पंचायत केशली में आयोजित शिविर में भैंसा, थोथा, हथबंध, केशली, खिलोरा, नेवधा, संकरी, सितापार, उड़ेला, करेली और पौंसरी शामिल होंगे। विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत कुसमी में बालोदी, कौड़िया, कुकदा, कुसमी, तिपावन, घोटिया, पठारीडीह, लकडिया, नवागांव और जंगलोर के नागरिक शामिल होंगे। विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत सर्वा में बैजनाथ, छेछर, झबड़ी, कटगी, खैरा, मडकड़ा, मलदा, साबर, सर्वा, सेल और भदरा के ग्रामीण शिविर का लाभ लेंगे। शिविरों में सभी विभागों के विकासखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो आमजन की समस्याओं का निराकरण करेंगे और विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों से समाधान शिविरों में भाग लेकर शासन के सुशासन अभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें