फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाटापारा पुलिस का एक्शन, बोरसी ध में हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

अनुज कुमार Updated Fri, 04 Apr 2025 09:02 PM IST

भाटापारा ग्राम बोरसी (ध) में हुए एक युवक की हत्या के मामले में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने कार्रवाई की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और एक किशोर बालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तीन अप्रैल की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच ग्राम बोरसी (ध) में हुई थी, जहां तीन युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर 19 वर्षीय रामायण ध्रुव की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा है। जिनकी पहचान हो चुकी है। करन उर्फ सेवक देवदास (19 वर्ष) निवासी गुडेलिया, लेखराम यादव उर्फ लालु (19 वर्ष) निवासी गुडेलिया, एक किशोर बालक है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि घटना के दिन उन्होंने बोरसी (ध) में गाली-गलौच की थी। जब मृतक रामायण ध्रुव ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दो वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि किशोर आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें