भाटापारा में परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 106वीं रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। रावण मैदान में रामलीला की प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी पहुंचे। नगर पालिका प्रशासन द्वारा 40 फीट ऊंचे रावण के साथ कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी दहन के लिए तैयार किए गए। इस वर्ष दो मंच बनाए गए, जिनमें जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई। पुलिस प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए।