फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: आंधी-तूफान व भारी बारिश से भेड़िया नवागांव में भारी तबाही, BSNL टावर धराशायी; 50 से अधिक पेड़ उखड़े

Fri, 12 Jun 2026 03:55 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

बालोद जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज, तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। क्षेत्र के ग्राम भेड़िया नवागांव में चक्रवाती तूफान के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा की वजह से ग्रामीणों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

ताश के पत्तों की तरह ढहा मोबाइल टावर
तूफान की रफ्तार इतनी भीषण थी कि गांव में लगा BSNL का एक विशाल मोबाइल टावर भरभराकर जमींदोज हो गया। टावर गिरने से क्षेत्र की संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। इसके अलावा, गांव और आसपास के खेतों में लगे 50 से अधिक विशाल पेड़ जड़ से उखड़ गए, जिससे कई मार्ग बाधित हो गए हैं। तेज हवाओं के कारण गांव के कई हिस्सों में बिजली के खंभे और हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गिर गए। इसके चलते पूरा गांव 'ब्लैक आउट' (अंधेरे) की चपेट में आ गया है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

प्रशासनिक अमला व विद्युत विभाग मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की तकनीकी टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई है। प्रभावित इलाके में युद्धस्तर पर टूटे तारों और गिरे हुए पोल को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लाखों के नुकसान की आशंका, जनहानि नहीं
राहत की बात यह रही कि इस भीषण आपदा में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट आने की खबर नहीं है। हालांकि, कई घरों के छप्पर उड़ने, पेड़ों के गिरने और फसलों को क्षति पहुंचने से ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीण प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। तूफान और बारिश ने मचाई तबाही- फोटो : credit   तूफान और बारिश ने मचाई तबाही- फोटो : credit   तूफान और बारिश ने मचाई तबाही- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें