फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद: हाईवे पर गर्भवती महिला को हुई तेज प्रसव पीड़ा, सड़क किनारे कराया सुरक्षित प्रसव

Tue, 27 Oct 2026 06:40 PM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हाईवे पेट्रोलिंग और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से एक गर्भवती महिला का सड़क किनारे सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला अपने पति के साथ सोनोग्राफी कराने बाइक से धमतरी जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर फागुनदहा चौक के पास उसे अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग की टीम पुरूर सरकारी अस्पताल से डॉक्टर और स्टाफ नर्स को लेकर मौके पर पहुंची और सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने 3 किलो 200 ग्राम के स्वस्थ बालक को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

सोनोग्राफी कराने जा रही थी महिला
जानकारी के अनुसार, गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगनाबरपारा निवासी कुसुमलता सिन्हा अपने पति सतीश सिन्हा के साथ रूटीन चेकअप और सोनोग्राफी कराने बाइक से धमतरी जा रही थीं। रास्ते में नेशनल हाईवे पर फागुनदहा चौक के पास अचानक उन्हें असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। दर्द बढ़ने के कारण महिला सड़क किनारे बैठ गई। स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद राहगीरों ने तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी।

पेट्रोलिंग वाहन से मौके पर पहुंची मेडिकल टीम
सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग दल ने बिना देरी किए पुरूर सरकारी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर और स्टाफ नर्स को अपने वाहन में बैठाया और घटनास्थल पर पहुंच गया। महिला की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर ही प्रसव कराने का निर्णय लिया।

सड़क किनारे कराया सुरक्षित प्रसव
मेडिकल टीम ने सड़क किनारे ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने 3 किलो 200 ग्राम वजन के स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद हाईवे पेट्रोलिंग दल और स्वास्थ्य कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को पुरूर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। इस दौरान हाईवे पेट्रोलिंग और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से महिला को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने इस तत्परता और मानवीय पहल की सराहना की है। सड़क किनारे प्रसव - फोटो : credit   सड़क किनारे प्रसव - फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें