फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur : पत्नी से दरिंदगी के बाद हत्या, फरार पति को जंगल से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 07:54 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीट्टीकला सेमरघाट में पत्नी के साथ बेरहमी और हत्या के मामले में फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था और वहां से फरार हो गया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। रिपोर्ट में महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के साथ प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती डालने जैसी बात सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना की तुलना चर्चित निर्भया कांड जैसी क्रूर वारदात से की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सकरिया कुन्नी निवासी प्रसन्न अगरिया ने 15 मई 2026 को थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन हीरो बाई के साथ उसके पति प्रदीप अगरिया ने मारपीट की थी। घटना में महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई। घटना के बाद आरोपी अस्पताल में पत्नी को छोड़कर फरार हो गया था।

आरोपी प्रदीप अगरिया घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था। नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के मार्गदर्शन में मणिपुर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खैरबार गंझाडांड डेम के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट करना स्वीकार किया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें