सरगुजा जिले के बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगाने के बाद 10 घंटे पूर्व जन्मे स्वस्थ बच्चे की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रिफर कर दिया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बतौली अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद हंगामा किया। बतौली से मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए उन्हें एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं मिल सकी। परिजनों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीका लगाने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई थी। बतौली अस्पताल में न तो बच्चे एवं प्रसूता को देखने के लिए नर्स उपलब्ध थे और न ही डॉक्टर।