फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: बलरामपुर में बाइक चोरी की दो वारदातें सुलझीं, आरोपी की निशानदेही पर मिलीं दोनों मोटरसाइकिलें

Tue, 27 Oct 2026 05:36 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

बलरामपुर जिले के कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों बाइक चोरी की दो घटनाएं सामने आई थीं। पहली घटना 12 सितंबर की रात इंडेन गैस गोदाम के पास से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी होने की थी, जबकि दूसरी घटना 26 सितंबर की रात जिला अस्पताल परिसर से होंडा शाइन बाइक चोरी की दर्ज कराई गई थी। दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर पड़ताल में जुटी थी।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर सुशील शांडिल्य (उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम धंधापुर, थाना राजपुर, हाल मुकाम नमनाकला, अंबिकापुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने दोनों बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट और होंडा शाइन को बरामद कर जब्त कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बलरामपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें