चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में जमकर लात-घूसे और डंडे चले। पीयू परिसर में कुछ युवकों ने अकेले युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया। हमलावरों ने युवक को बुरी तरह से पीटा और गाली गलौच भी की। किसी ने इस घटना का वीडियो बना दिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।