फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सुबह बदले माैसम ने गर्मी से दिलाई राहत

चंडीगढ़ में शनिवार सुबह काली घटाओं और ठंडी हवाओं के साथ हुई हल्की बरसात से माैसम बदल गया। लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। ठंडी हवाओं और हल्की बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। पहले 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान अब 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम है। कल के मुकाबले तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हवा में अधिकतम नमी 81 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम नमी 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज चेतावनी जारी किया है। हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, कुछ स्थानों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें