फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में भारी बरसात से बढ़ा सुखना लेक का जलस्तर, सफाई का काम शुरू

पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के कारण चंडीगढ़ में सुखना लेक का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। बारिश के पानी के साथ बड़ी मात्रा में गाद, सूखी लकड़ियां और अन्य मलबा भी लेक में आ गया है। इससे लेक की सतह पर गंदगी फैल गई है। अब सफाई का कार्य शुरू किया गया है। वहीं सुरक्षा कारणों के चलते मंगलवार को बोटिंग सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। लेक पर कर्मचारियों के अनुसार, जब तक गाद और लकड़ियां पूरी तरह से साफ नहीं हो जातीं, बोटिंग सेवा बहाल नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें