सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सुबह बारिश हुई। हालांकि बारिश के बाद फिर धूप निकल आई है। वहीं चंडीगढ़ के सुखना कैचमेंट एरिया में ज्यादा बारिश होने के बाद सुखना लेक के फ्लड गेट खोल गए हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे फ्लड गेट खोले गए। सुखना का पानी खतरे के निशान तक पहुंचने के बाद प्रशासन की तरफ से फ्लड गेट खोले गए हैं। चंडीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से सुखना लेक का जल स्तर बढ़ गया है। पानी के साथ मिट्टी और गाद सुखना लेक पर पहुंचने से पानी का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने पड़ते हैं। इस सीजन में पहली बार बुधवार को फ्लड गेट खोले गए हैं। फ्लट गेट खोले जाने से पहले सायरन बजाया जाता है ताकि सुखना चौ के आसापास के एरिया के लोगों को अलर्ट किया जा सके।